बांसवाड़ा: कलेक्ट्रेट के बाहर पहलगाम हत्याकांड के विरोध में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला जलाया
पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा निर्दोष नागरिकों की हत्या के विरोध में गुरुवार दोपहर 3 बजे भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा ने राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्यवाही की मांग की। मोर्चा ने सरकार से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने और घटना की उच्च स्तरीय जांच कराने की अपील की।