बांसवाड़ा: रामोड़ वड़ली गांव के पास पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, 2 युवकों को लगी चोट
घाटोल थाना क्षेत्र के रामोड़ वड़ली गांव के पास गुरुवार दोपहर 1:30 बजे पिकअप ने बाइक को चपेट में ले लिया दो युवक को लगी चोट, गुरुवार दोपहर 3:15 बजे एमजी अस्पताल में लेकर आए। परिजनों ने बताया कि कपिल पुत्र जीवतराम और हर्षित पुत्र भरतलाल निवासी झांतला दोनों का उपचार करने के बाद उन्हें वार्ड में भर्ती कर लिया है।