बांसवाड़ा: जिला भाजपा कार्यालय में वक्फ सुधार जन जागरण अभियान कार्यशाला का हुआ आयोजन
भारतीय जनता पार्टी के जिला भाजपा कार्यालय बांसवाड़ा मे गुरुवार दोपहर 1 बजे भाजपा जिला अध्यक्ष पूंजीलाल गायरी की अध्यक्षता मे वक्फ सुधार जनजागरण अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया।जिसमे अल्पसंख्यक समुदाय के समाजजनों ने कार्यशाला मे भाग लिया। इस दौरान जिला अध्यक्ष गायरी ने भाजपा सरकार की मोदी की नीतियों और कार्यों की जानकारी दी। सबका साथ-सबका विकास की बात कही।