बांसवाड़ा: कोतवाली थाना पुलिस ने 12 करोड़ की साइबर ठगी का किया बड़ा खुलासा, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
बांसवाड़ा: जिले की पुलिस ने एक बड़ी साइबर ठगी का पर्दाफाश करते हुए लगभग 12 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में यस बैंक बांसवाड़ा के पूर्व कर्मचारी दिव्यांशु सिंह सोलंकी और वर्तमान उप शाखा प्रबंधक मेगनेश जैन को हिरासत में लिया गया है।आरोपियों ने चालाकी से विभिन्न लोगों के नाम पर बैंक खाते खुलवाए।