बांसवाड़ा: शहर के किशन पोल गेट स्थित खोड़ीयार माता मंदिर का 29वां पाटोत्सव मनाया गया, निकाली गई भव्य शोभायात्रा
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बुधवार शाम 6:30 बजे मां खोडियार माता मंदिर का पाटोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भोई समाज द्वारा इस वर्ष 29वां पाटोत्सव मनाया गया। इस मौके पर भारत माता मंदिर के संत रामस्वरूप महाराज,राज भोई समाज के अध्यक्ष कन्हैयालाल राठौड़, पमा पहलवान, चुन्नीलाल, अशोक राठौड़ राजेंद्र भोई अंबालाल भोई जितेन्द्र मौजूद रहे।