हायाघाट: पूर्ण प्रतिबंध के बावजूद होली पर्व में जमकर बजाए गए डीजे अब पुलिस कर रही कारवाई पचास की संख्या में डीजे को किया जब्त
बिहार सरकार के द्वारा डीजे पर रोक है।दरभंगा पुलिस के द्वारा भी होली पर्व से पूर्व डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध जिला में रहने की बात कही थी।लेकिन हायाघाट थाना क्षेत्र में जमकर डीजे बजाया गया।अब पुलिस एक्शन में है।विभिन्न पंचायत से 50 से ज्यादा डीजे को जब्त कर थाना ले आया गया है।और कानून संगत कारवाई की जा रही है।