हायाघाट: फरियादी के साथ मारपीट मामले में बढ़ सकती है विधायक रामचंद्र प्रसाद की मुश्किलें,पीड़ित ने दिया थाने में आवेदन
सड़क नाले की मांग करने पर फरियादी से मारपीट के मामले में दरभंगा ज़िले के हायाघाट विधायक रामचंद्र प्रसाद की मुश्किलें अब बढ़ सकती है । घटना के पीड़ित भोला यादव ने अपने साथ हुए घटना की लिखित शिकायत अशोक पेपर मिल थाने में की है । जिसमे पीड़ित ने विधायक रामचंद्र साह के अलावा विधायक के पुत्र और भतीजे पर खुद के साथ मारपीट का आरोप लगाया है ।