हायाघाट: हायाघाट से दो शराब तस्कर गिरफ्तार देशी शराब के साथ बाइक टोटो गाड़ी जब्त
शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए हायाघाट थाना की पुलिस ने रविवार की सुबह खैरा के भनहर पुल के समीप से एक मोटरसाईकिल से 30 लीटर देसी चुलाई शराब व एक टोटो गाड़ी से 11लीटर देसी चुलाई शराब के साथ दो को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान पतोर ओपी क्षेत्र के खैरा गांव के कन्हैया सिंह, कुज्जी गांव के रंजय सिंह के रूप में की गई है।