कोंडागांव: संत गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर कोंडागांव में निकली भव्य कलश यात्रा, समरसता का दिया गया संदेश
संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के "समरसता संकल्प अभियान" के तहत आज बुधवार को दोपहर 1 बजे कोंडागांव में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। रायपुर से लाए गए पवित्र कलश के साथ यात्रा जयस्तंभ चौक से प्रारंभ होकर ग्राम देवी शीतला माता मंदिर पहुंची, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न हुई।