विधानसभा सत्र के दौरान सुरखी क्षेत्र में लगभग 150 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विभिन्न पहुंच मार्ग स्वीकृत किए गए हैं।मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के प्रयासों से जैसीनगर तहसील के सूखा-सागोनी पुरैना-खारमऊ मार्ग को भी मंजूरी मिली है।शनिवार दोपहर 3 बजे बड़ी संख्या में सागोनी पुरैना क्षेत्र के ग्रामीण मंत्री के निवास पहुंचे और फूलमाला पहनाकर उनका आभार व्यक्त किया।