जहानाबाद: फ्री बिजली स्कीम के नाम पर महिला से ₹10 का रिचार्ज कराकर खाते से उड़ाए ₹90000
साइबर ठगों ने बिजली मीटर अपडेट नहीं होने पर कनेक्शन काटने का डर दिखाकर एक उपभोक्ता से 10 रुपये का रिचार्ज कराया। रिचार्ज के दौरान ठगों ने मोबाइल पर भेजे गए लिंक और ओटीपी के जरिए बैंक खाते की जानकारी हासिल कर ली। और उसके बाद खाते से करीब 90 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़िता ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। एवं आगे की प्रक्रिया शनिवार शाम करीब 7 बजे जारी।