दमोह: कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने दमोह शहर के विभिन्न क्षेत्रों का किया भ्रमण, साफ-सफाई के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Damoh, Damoh | Apr 4, 2024 कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने दमोह शहर के मुख्य बाजार, फिल्टर प्लांट सहित अन्य क्षेत्रों का भ्रमण किया।उन्होंने नालियां चोक होने की वजह से सड़क पर आने वाले गंदी नालियों के पानी को देखते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुषमा धाकड़ को निर्धारित समय सीमा में ऐसी नालियों को चिन्हित कर साफ-सफाई कराए जाने के दिशा-निर्देश दिए।