भारतीय किसान यूनियन (कृषक) की विशाल ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा,
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय किसान यूनियन (कृषक) के कार्यकर्ताओं ने विशाल ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा का शुभारंभ सिग्मा-2 स्थित कैंप कार्यालय से किया गया।
राष्ट्रीय संरक्षक प्रताप नागर और राष्ट्रीय संगठन मंत्री हरवीर सिंह के नेतृत्व में निकाली गई इस यात्रा में बड़ी संख्या में किसान और संगठन के कार्यकर्ता ट्रैक्टरों के साथ शामिल हुए।
यात्रा का समापन यमुना प्राधिकरण पर हुआ। यहां किसानों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण नागर ने बताया कि ज्ञापन में किसानों को 10 प्रतिशत विकसित भूखंड, बैकलीज, नए भूमि अधिग्रहण कानून, किसानों के बच्चों को रोजगार और सर्किल रेट में बढ़ोतरी सहित कई प्रमुख मांगें शामिल हैं।
वहीं, संगठन के राष्ट्रीय महासचिव हरेंद्र नागर ने कहा कि देश की आजादी के संघर्ष में किसान और जवान दोनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। देश के लिए शहीद हुए जवानों का योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा।
संगठन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एडवोकेट जीतू गुर्जर ने सफल आयोजन के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर हरवीर सिंह, प्रताप नागर, ऋषिपाल कसाना, सतपाल नागर, लीला नागर, हरेंद्र नागर, जीतू गुर्जर, कपिल कसाना, सिंहराज तवर, जतन सिंह, सरजीत नागर, राकेश अवाना, जितेंद्र नागर, अरविंद पहलवान, राजीव भाटी, विकास नागर, भूरा नागर, मनोज जेवर, हसन खान, संजय नागर, नरेश जाट, नीरज भड़ाना, सौरव वर्मा, मेहित भाटी, सतीश बीडीसी, जगन सिंह, सुमित नागर, सोनिया सिंह, मनीष शर्मा, ऋषभ शर्मा, दीपक कुमार, देवेंद्र कसाना, सोविंदर चेची, सौरव भाटी, फिरे नंबरदार, दिनेश बंसल, भगवान सिंह, राजकुमार सैनी और सतेंद्र नागर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद