गंगधार झालावाड़
तिरंगा यात्रा से गूंजा उन्हेल नागेश्वर! युवाओं में दिखा देशभक्ति का अटूट जोश
'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत भाजपा मंडल उन्हेल नागेश्वर और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
मंडल अध्यक्ष हेमराज सिंह बना के नेतृत्व में निकली यह यात्रा स्कूल परिसर से शुरू होकर कस्बे के प्रमुख मार्गों से होती हुई विश्वविख्यात नागेश्वर तीर्थ प्रांगण पहुंची। हाथों में तिरंगा लिए स्कूली बच्चों और कार्यकर्ताओं ने "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम्" के नारों से पूरे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया। प्रधानाचार्य विद्या प्रकाश मीणा ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और राष्ट्रप्रेम के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। मंडल अध्यक्ष हेमराज सिंह बना ने यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, स्कूल स्टाफ और बड़ी �