खरसावां में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खरसावां में परिवार स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद प्रतिनिधि छोट राय किस्कु ने किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वस्थ, शिक्षित और सशक्त समाज के निर्माण के लिए जनसंख्या स्थिरीकरण के साथ परिवार स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है. उ