कुशीनगर में छोटी दीपावली की पूर्व संध्या पर शनिवार को पड़रौना के मानस कॉलोनी स्थित श्री बूढ़िया माई मंदिर का घाट 31 हजार दीपों से जगमगा उठा। अयोध्या की तर्ज पर हुए दीपोत्सव के लिए मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया।
नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल की अगुवाई में हुए कार्यक्रम में उन्होंने वार्ड सभासदों और समर्थकों के साथ घाट पर दीप जलाए। नगर के लोग और श्रद्धालु परिवार के साथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने मां बूढ़िया माई के दर्शन-पूजन किए और दीप जलाए।
कार्यक्रम में पड़रौना के उपजिलाधिकारी सदर विवेक मिश्रा भी पहुंचे। उन्होंने मंदिर परिसर में दीप जलाए और नगर समेत पूरे विश्व के कल्याण की कामना की।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक अभय, खंड कार्यवाह आशुतोष, सहखंड कार्यवाह पारितोष, अंकित शनि, अर्जुन गुप्ता, अरविंद कुशवाहा, मनीष जायसवाल (बुलबुल), अभय, नीरज मिश्रा और आकाश वर्मा समेत सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
बूढ़िया माई मंदिर परिसर में दीपोत्सव की परंपरा सात साल पहले 11 हजार दीप जलाकर शुरू हुई थी। इस साल 31 हजार दीपों से मंदिर परिसर और घाट को रोशन किया गया।
#KushinagarNews #padrauna_kushinagar #diwalicelebration #padraunanagarpalika विनय जायसवाल Manish Kumar Jaiswal
Kasya, Kushinagar | Nov 9, 2026