शामली: बनत में बहन के घर आए भाई की हत्या के मामले में पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया गया, अन्य की तलाश जारी
Shamli, Shamli | Nov 13, 2026 दरअसल, शामली के थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के कस्बा बनत के मोहल्ला गांधीनगर में भैयादूज पर अपनी बहन मनीषा के घर पहुंचे मुजफ्फरनगर निवासी अंकुश की हत्या की वारदात प्रकाश में आई थी। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर 6 नामजद समेत अन्य अज्ञात पर केस दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने मृतक की बहन के पति अरूण और ससुर संजीव को गिरफ्तार किया है।