जमुई: खनन विभाग की टीम ने मलयपुर थाना पुलिस के सहयोग से कटौना बायपास पुल पर बालू लदे चार डंपर को किया ज़ब्त
Jamui, Jamui | Mar 8, 2026 बिना त्रिपाल ढके नियम के विरुद्ध परिवहन के खिलाफ खनन विभाग की टीम ने मलयपुर थाना की पुलिस के सहयोग से रविवार की दोपहर 2:00 बजे बड़ी कार्रवाई करते हुए चार बालू लोड डंपर को जब्त किया गया। इस कार्रवाई से अन्य बालू लोड कर परिवहन करने वाले ट्रक चालकों के बीच हड़कंप मच गया। उक्त डंपर पर परिवहन नियम के उलंघ्नन मामले में जुर्माना लगाया जाएगा।