चौसा: चौसा-बक्सर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: दो बाइकें टकराईं, दो लोग गंभीर घायल, एक फरार
Chausa, Buxar | Jun 28, 2026 चौसा बक्सर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में रविवार को चौसा-बक्सर मुख्य मार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। हादीपुर-मिश्रवलिया के बीच दैतरा बाबा स्थान के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, चौसा नगर पंचायत के 45 वर्षीय मेराज हजाम और राजपुर थाना क्षेत्र के नागपुर गांव निवासी 44 वर्षीय मुन्ना राम एक ही बाइक पर सवार थे।