प्रतापगढ़: लोहंगपुर ओवरब्रिज से अंतू पुलिस ने मोबाइल लूट का किया खुलासा, एक आरोपी को किया गिरफ्तार
थाना अंतू पुलिस ने 4 अप्रैल को हुई मोबाइल स्नेचिंग की घटना का सफल अनावरण करते हुए मुख्य अभियुक्त रामेंद्र मणि त्रिपाठी को रविवार शाम 5 बजे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से लूटा गया मोबाइल और घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी गोलू पाण्डेय के साथ मिलकर लूट की बात स्वीकार की है। पुलिस अन्य आरोपी की तलाश में जु