गिरिडीह: अहिल्यापुर मोड़-ताराटांड में शहीद किशुन मरांडी का मनाया गया 31वां शहादत दिवस
अहिल्यापुर मोड़-ताराटांड में शनिवार को ढाई बजे शहीद किशुन मरांडी का 31वां शहादत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में बड़ी संख्या में लोग जुटे। कार्यक्रम में झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और मंत्री हफिजुल हसन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।