ब्यौहारी: अवैध रेत परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
देवलौंद थाना पुलिस ने सुखाड़ तिराहे के पास अवैध रेत परिवहन करते एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की। पुलिस के अनुसार बिना वैध अनुमति रेत ले जाई जा रही थी। मामले में संदीप और अजय के खिलाफ खनिज अधिनियम सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस अवैध उत्खनन के स्रोत और अन्य आरोपियों की भी जांच कर रही है।वीडीओ शनिवार सुबह 9 बजे सामने आया है।