फिरोज़ाबाद: सिरसागंज क्षेत्र के गांव उखाड़ के समीप तेज रफ़्तार बेकाबू बस ने बाइक सवार 2 लोगों को कुचला, हुई दर्दनाक मौत
फ़िरोज़ाबाद के थाना सिरसागंज के गांव उखाड़ के समीप तेज रफ़्तार बेकाबू बस ने बाइक सवार 2 लोगों को कुचला दिया। दर्दनाक हादसे में बाइक सवार हसमुख और रिंकू नामक दो युवकों की मौत हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता बाइक सवार नगला ब्राह्मण के निवासी है। शादी में शामिल होने जा रहे थे।