गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया पुलिस कार्यालय में सीटी एसपी कोटा किरण कुमार ने जनता दरबार में सुनीं आमजन की समस्याएं, त्वरित समाधान का दिया निर्देश
गया पुलिस कार्यालय में सीटी एसपी कोटा किरण कुमार के द्वारा आयोजित जनता दरबार में आज आमजनों की समस्याएं सुनी गईं।गुरुवार की दोपहर 1 बजे बड़ी संख्या में फरियादी अपनी-अपनी शिकायतों को लेकर पहुंचे। सीटी एसपी ने सभी की समस्याओं को गंभीरता और ध्यानपूर्वक सुना तथा उनके त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।