मासलपुर: खेड़िया में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में जिला कलेक्टर ने 38 प्रकरणों का मौके पर ही किया निस्तारण
मासलपुर के खेड़िया में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया। गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना ने 38 प्रकरणों का मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों से समाधान की कार्यवाही कराई।जनसुनवाई में वृद्धावस्था विधवा पेंशन योजना से जुड़े 5 लाभार्थियों को लाभ दिलवाया। लोगों की शिकायत पर चरागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए निर्देश दिए।