ध्यान से सार्थक छात्र जीवन पर व्याख्यान
ध्यान से विद्यार्थी मन की एकाग्रता और जीवन में सफलता संभव
@followers @top fans News 24 Udaipur
#viralpost #nonflower #udaipur
उदयपुर, 6 अक्टूबर। बाल शिक्षा सदन उमावि, सज्जन नगर में सनातन पाठशाला समिति के तत्वावधान में “अंतर्यात्रा—सफल, सार्थक व आनंदमय जीवन के सूत्र एवं छात्र जीवन में ध्यान का महत्व” विषय पर प्रेरक एवं ध्यान सत्र आयोजित किया गया। मुंबई से पधारे आध्यात्मिक वक्ता डॉ. एच.सी. जैन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन केवल शिक्षा और करियर बनाने का समय नहीं, बल्कि स्वयं को समझने और व्यक्तित्व निर्माण का भी महत्वपूर्ण चरण है। कहानियों और पहेलियों की सहायता से उन्होंने समझाया कि ध्यान के माध्यम से विद्यार्थी अपने मन को शांत, एकाग्र और सकारात्मक बनाकर जीवन में सफलता के साथ सार्थकता और आनंद भी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को श्वास पर आधारित ध्यान के सरल अभ्यास भी करवाए।
मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी, सलूंबर लोकेश जी भारती ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए मन से स्वयं तक की अंतर्यात्रा को समझाया और जीवन में अनुशासन, सकारात्मक सोच और अच्छे संस्कार अपनाने के लिए प्रेरित किया। समिति संयोजक आशीष सिंहल ने विद्यार्थियों को ज्ञानवान, चरित्रवान, संस्कारवान और विनम्र बनने की सीख दी। सुरेश पालीवाल, ललित जैन एवं अनिल गोधा ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। विद्यालय प्रभारी गिरीश भारती ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रधानाचार्य मीना भारती ने आभार व्यक्त किया।
news by :
आशीष सिंहल,
संयोजक- सनातन पाठशाला समिति, उदयपुर.
Girwa, Udaipur | Oct 6, 2026