हलसी: हलसी प्रखंड के कोनाग गांव में जर्जर भवन में संचालित हो रहा है हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर #jansamasya
हलसी प्रखंड कोनाग गांव में एक जर्जर भवन में हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर संचालित हो रहा है.शुक्रवार अपराह्न 1 बजे ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक एक निजी भवन में इस हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर का संचालन हो रहा है इसकी दीवार है कई जगह दरक चुकी है.छत का प्लास्टर टूटकर गिरने लगा है. बारिश के समय छत से पानी टपकता है. जिससे मरीजों एवं कर्मियों को परेशानी होती है.