कुंडम: तिलसानी में तेज रफ्तार बाइक ने बाइक सवार को टक्कर मारी, घायल, मामला दर्ज
कुंडम थाना अंतगर्त तिलसानी मे रविवार की शाम 5 बजे एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने पीछे से बाइक सवार को टक्कर मारकर घायल कर दिया और फरार हो गया।जहा घायल हुए अजित मिश्रा को अस्प्ताल मे भर्ती किया गया।वही रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर पुलिस ने बाइक चालक की तलाश शुरू कर दी है।जहा घायल ने बताया की वह रांझी से कुंडम काम से जा रहा था।तिलसानी में उसे बाइक चालक ने टक्कर मारदी।