मुरैना नगर: जनगणना में गड़बड़ी पर मुरैना कलेक्टर सख्त, गलत जानकारी देने पर लगेगा जुर्माना और हो सकती है जेल
प्रदेश में शुरू जनगणना-2027 को लेकर प्रशासन सख्त है।मुरैना कलेक्टर ने चेतावनी दी है कि गलत जानकारी देना, जवाब न देना या टीम को रोकना दंडनीय होगा। ऐसे मामलों में 1000 रुपए तक जुर्माना लग सकता है। वहीं ड्यूटी से इनकार या बाधा डालने पर तीन साल तक की सजा का प्रावधान है। प्रशासन ने मुरैना जिले के लोगों से सहयोग की अपील की है।