घाटमपुर: इटर्रा गांव में महिला का कमरे के अंदर लटकता मिला शव,मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप, शव को भेजा पोस्टमार्टम हाउस
घाटमपुर क्षेत्र के इटर्रा गांव में महिला का घर के अंदर कमरे में मॉफलर के सहारे फांसी के फंदे पर लटकता मिला है। परिजनो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से जांच पड़ताल कराने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है।