घाटमपुर: कस्बे के मुख्य चौराहे स्थित एक दुकान के बाहर अज्ञात युवक का पड़ा मिला शव, पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम हाउस
घाटमपुर कस्बे के मुख्य चौराहे स्थित एक दुकान के बाहर एक अज्ञात युवक का अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। स्थानीय लोगों ने युवक को पड़ा देखा तो पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को सीएचसी घाटमपुर लेकर पहुंचे,जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने युवक की शिनाख्त का प्रयास करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।