बरियातु: बारियातु थाना पुलिस ने तीन मामलों में कार्रवाई की, एक को गिरफ्तार कर जेल भेजा
बारियातु थाना पुलिस ने शुक्रवार को तीन अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की। पुलिस ने न्यायालय के निर्देश पर एक आरोपी के घर इश्तेहार चस्पा किया, अवैध बालू भंडारण के मामले में बालू जब्त कर कानूनी कार्रवाई की तथा एक प्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। इसकी जानकारी थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास ने शुक्रवार की शाम प्रेस वार्ता कर बताया l