तुरकौलिया: तुरकौलिया पुलिस ने अंतरजिला स्प्रिट माफिया को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया
तुरकौलिया पुलिस अंतरजिला स्प्रिट माफिया को गिरफ्तार कर शनिवार न्यायिक हिरासत में 2 बजे भेज दिया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि गिरफ्तार माफिया बंजरिया थाना क्षेत्र के झखिया का अशोक चौधरी है। जिसके ऊपर स्थानीय थाना में नकली शराब बनाने का प्रथमिकी दर्ज हुआ था। उसके ऊपर गया,पटना व सुगौली थाना में प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस इसकी तलाश कई दिनों से कर रही थी।