तुरकौलिया: तुरकौलिया पुलिस ने 3 वर्षों से फरार दो तस्करों को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेजा
तुरकौलिया पुलिस 3 वर्षो से फरार चल रहे दो तस्करों को मंगलवार देर रात गिरफ्तार कर बुधवार 3 बजे न्यायिक हिरासत में भेज दी हैं। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों में कवलपुर का गणेश सहनी व रामपुर चरगाहा का चंदन माझी है। अगस्त 22 में छापेमारी के दौरान गणेश सहनी व चंदन माझी के घर से शराब बरामद हुई थी। उस समय दोनों पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।