तुरकौलिया: सेमरा स्टेशन के पास एनएच पर टैंकर की ठोकर से गुरुवार को एक बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल हुआ
सेमरा स्टेशन के पास एनएच पर गुरुवार शाम 5 बजे टैंकर की ठोकर से एक बाइक सवार की मौत हो गई,जबकि दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मृत बाइक सवार बेलवा राय का उपेंद्र पासवान है। जबकि घायल उसी गांव का शिवम कुमार है। दोनों बाइक से अपने घर जा रहे थे,तभी टैंकर से आमने सामने की टक्कर हो गई, घायलो को इलाज के लिए हॉस्पीटल पहुंचाया गया।