तुरकौलिया: तुरकौलिया पुलिस ने सेमरा बेलवतिया से सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाले युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
तुरकौलिया पुलिस सेमरा बेलवतिया से सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाले युवक को गिरफ्तार कर शुक्रवार 4 बजे न्यायिक हिरासत में भेज दी है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक सेमरा बेलवतिया का चंदन कुमार है। जिसके ऊपर सोशल मीडिया पर हथियार लहराने कर भय फैलाने का आरोप है। उक्त युवक के खिलाफ कारवाई का निर्देश एसपी सुवर्ण प्रभात ने पुलिस को दी थी।