बक्सर: बक्सर में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा ने सम्राट चौधरी को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठाई
Buxar, Buxar | Apr 12, 2026 अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा ने बिहार की सियासत में बड़ा दांव चलते हुए सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग की है। रविवार को बक्सर स्थित पिपली बुद्ध मंदिर में आयोजित प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मौर्य ने यह मांग अपराह्न 2:00 रखी। प्रेस वार्ता से पहले मंदिर परिसर में कैंडल जलाकर पूजा-अर्चना की गई। जिसके बाद संगठन ने प्रस्ताव सार्वजनिक की है।