मूंडवा: ज्ञान तालाब के निकट सड़क पर खड़ी गाय से टकराई बाइक, हादसे में बाइक सवार युवक हुआ गंभीर रूप से घायल
Mundwa, Nagaur | Sep 10, 2024 मूण्डवा कस्बे के ज्ञान तालाब के निकट सडक पर खड़ी गाय से एक बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार खेण निवासी मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही एंबुलेंस 108 मौके पर पहुंची और घायल युवक को मूण्डवा के राजकीय चिकित्सालय भिजवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे नागौर रैफर किया गया।