प्रभात पट्टन: जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर ने प्रभात पट्टन क्षेत्र के ग्रामों में प्रस्फुटन समिति के कार्यों का किया अवलोकन
जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर एवं संभाग समन्वयक कौशलेश तिवारी ने प्रभात पट्टन के ग्रामों में प्रस्फुटन समिति के कार्यों का अवलोकन किया। जिला समन्वयक प्रिया चौधरी ने बताया कि ग्राम वायगांव में आयोजित प्रस्फुटन समिति की बैठक में समिति द्वारा किए गए कार्यों का वर्णन समिति के अध्यक्ष द्वारा किया गया। इसके बाद प्रस्फुटन वाटिका का अवलोकन भी किया गया।