दरभंगा: एक-एक गतिविधियों पर रहेगी मतदान के दिन अधिकारियों की पैनी नजर,जिला नियंत्रण कक्ष से मतदान प्रक्रिया पर रखी जाएगी निगाहें
दरभंगा लोक सभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी राजीव रौशन के नेतृत्व में प्रशासनिक तैयारी पूर्ण हुई। इसके साथ ही जिले में चुनाव के दौरान पल पल की गतिविधि पर नजर रखने के लिए व्यापक रूप से तैयारी गयी है। दरभंगा जिला के 6 विधानसभा में 13 मई को प्रातः 07ः00 बजे से 06ः00 बजे संध्या तक मतदान सम्पन्न होगा।