दरभंगा: मदर्स डे के अवसर पर भतीजी ने चाचा के साथ किया दिग्घी पर स्थित शुक्ला मेडिसिटी में अपना पहला रक्तदान
मदर्स डे के अवसर पर कनिष्का जोशी ने अपना पहला रक्तदान अपने चाचा सुशील शर्मा उर्फ डब्बू के साथ किया। अजय शर्मा की पुत्री कनिष्का जो दिल्ली में रहकर उच्च शिक्षा ग्रहण कर रही है। जबकि मदर्स डे के अवसर पर अपनी मां और परिवार के साथ दरभंगा में है ने अपने रक्तदान की इच्छा अपने पिता और चाचा को सामने रखी।