दरभंगा: जीविका दीदियो ने मेगा कैंप आयोजित कर शत प्रतिशत मतदान का दिया संदेश , लोकतंत्र के महापर्व को दिया जलाकर मना रही दीपोत्सव
दरभंगा जिला निर्वाचन पदाधिकारी राजीव रौशन के निर्देशन में जिले में विगत दो माह से चल रहे मतदाता जागरूकता अभियान को अंतिम रूप दिया । दरभंगा की जीविका दीदियाँ मेगा कैंप आयोजित कर विभिन्न गतिविधियों को एक मंच पर प्रस्तुत की। 13 मई व 20 मई को मतदान अवश्य करने व सभी को प्रेरित कर शत-प्रतिशत मतदान करवाने का दृढ़ संकल्प ले रही हैं।