जगाधरी: बुबका गांव में फर्जी दस्तावेज से पांच कनाल जमीन हड़पी, मामला दर्ज
रादौर (यमुनानगर)। एक व्यक्ति ने ब्याज पर रकम देने का झांसा देकर बुबका निवासी राजकुमार की पांच कनाल जमीन नाम करा ली गई। आरोप रादौर निवासी हरीश चंद्र पर लगा है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज किया हैगांव बुबका निवासी राजकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेती बाड़ी का कार्य करता है। कुछ साल पहले वह ट्रक खरीदना चाहता था।