जगाधरी: 30 जुलाई को बैंक कॉलोनी से केदारनाथ यात्रा पर गए लड़के का सुराग न मिलने पर परिवार वालों ने प्रशासन से लगाई गुहार
बैंक कॉलोनी का अनुज अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल पर केदारनाथ यात्रा में गया था। बादल फटने से वह वहां पर फंस गए। इसके बाद प्रशासन से बात हुई तो उन्होंने सुरक्षित बताया मगर अगले दिन उसके दोस्त की मौत की खबर आ गई। मगर अनुज का अभी तक कोई पता नहीं चल पा रहा है जिसको लेकर परिवार वालों ने प्रशासन से इसमें उसे ढूंढने की गुहार लगाई है।