गुन्नौर: गांव सिमरई में पशुओं के लिए चारा काटते समय चारा मशीन की चपेट में आने से महिला की हुई मौत
जुनावई थाना क्षेत्र के गांव सिमरई निवासी हरिओम की पत्नी नीरू शुक्रवार सुबह चारा मशीन से पशुओं के लिए चारा काट रही थीं । तभी चारा मशीन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई परिजनों ने आनन फानन में घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुनावई पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।