रेवदर: रेवदर ब्लॉक में 'एक टीचर-एक पेड़' अभियान का शुभारंभ, सीबीईओ कार्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण का लिया संकल्प
Reodar, Sirohi | Aug 3, 2026 अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के तत्वावधान में सोमवार को रेवदर ब्लॉक में 'एक टीचर-एक पेड़' अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान की शुरुआत मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गमनाराम कोली ने सीबीईओ कार्यालय परिसर में पौधारोपण कर की। इस दौरान शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने का संकल्प भी लिया।