गोबिंदपुर राजनगर: सड़क पर गड्ढे या गड्ढों पर सड़क? राजनगर-सरायकेला मार्ग की बदहाली से जनता बेहाल, प्रशासन खामोश #samasya
राजनगर से सरायकेला को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों अपनी बदहाल स्थिति को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है। सड़क की हालत ऐसी हो चुकी है कि राहगीर यह समझ ही नहीं पा रहे कि सड़क पर गड्ढे हैं या गड्ढों पर सड़क बनाई गई है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे, टूटी-फूटी परतें और उखड़े डामर ने इस मार्ग को पूरी तरह खतरनाक बना दिया है। इस सड़क से प्रतिदिन सैकड़ों वाहन गुजरते है