भैंसदेही: खामला के पास VHP कार्यकर्ताओं ने गोवंश तस्करी की गाड़ी पकड़ी, 4 गायों की मौत, तस्कर फरार
विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों के सहयोग से खामला के समीप मध्य रात्रि अवैध गोवंश तस्करी की एक गाड़ी पकड़ने में फिर सफलता हासिल की। आज घटना की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं ने बताया कि गौवश से भरी गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई वहान चालक मौके से फरार हो गए। वहान में 7 गोवंश थे, जिनमें से 4 पहले ही मर चुके थे।