आनी: तीर्थन घाटी की ग्राम पंचायत कंडीधार में वित्तीय साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन
Ani, Kullu | Jul 18, 2024 उपमंडल बंजार की तीर्थन घाटी में वीरवार को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ओर से ग्राम पंचायत भवन कंडीधार में वित्तीय साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस एक दिवसीय शिविर में ग्राम पंचायत कंडीधार की प्रधान त्रिशला देवी, सचिव पूजा शर्मा, सदस्य रोशन लाल और स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।