आनी: शाई गांव निवासी 24 वर्षीय युवती की पानी के टैंक में गिरकर डूबने से हुई मौत
Ani, Kullu | Jul 15, 2024 ग्राम पंचायत आनी के शाई गांव की एक 24 वर्षीय युवती की बरगेईधार के समीप पेयजल स्टोर टैंक में डूब कर मौत हो गयी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतिका की पहचान रमा देवी ( 24 वर्ष ) पुत्री पूर्ण चन्द निवासी गांव शाई के रूप में हुई है। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार युवती गांव के समीप ही कपड़े धोने निकली थी।